Kannauj News: ये स्वीमिंग पूल नहीं नेशनल हाईवे है… 4 फीट तक भरा पानी, तैराकी कर रहे लोग; देखें Video

Facebook
X
WhatsApp

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय जोरदार बारिश हो रही है. आलम ये है कि नदी- नाले सभी उफान पर हैं. सड़कों पर 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है. आम इंसान का निकलना तो दूर वाहन तक नहीं निकल पा रहे हैं. कन्नौज जिले में भी कुछ ऐसा ही हाल है. यहां भी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नेशनल हाईवे पर भरे पानी का ग्रामीण लुफ्त लेते नजर आ रहे हैं. दरअसल कन्नौज नेशनल हाईवे पर 4 फीट तक बारिश का पानी भर गया है. हाईवे इस समय तालाब बन गया है.

500 मीटर के दायरे में कमर तक पानी है. जिस कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रूक गया है. इस बीच हाईवे पर भरे पानी में ग्रामीणों खूब डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं. (Kannauj News) स्वीमिंग पूल बने हाईवे पर लोगों के जमकर मस्ती करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे और बड़े सभी तालाब की तरह इसमें नहा रहे हैं.

आवागमन हुआ पूरी तरह ठप

हाईवे पर करीब 500 मीटर दायरे में भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है. जिस कारण वाहनों को वापस लौटना पड़ रहा है. वहीं कई वाहनों को सर्विस लेन से होकर भी निकालना पड़ रहा है. दरअसल पुल पर पानी निकलने का कोई इंतजाम नहीं होने के कारण ये नौबत आ गई कि कमर तक पानी भर गया. हालांकि रात के समय धीरे-धीरे हाईवे से पानी कम हो गया था.

https://youtu.be/EklE982TMoI

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=52715

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें