Kanpur Accident: खड़े डीसीएम में घुसी अर्टिगा कार, तीन की मौत, पांच साल की बच्ची सहित दो घायल

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur Accident: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर चौकी अन्तर्गत एक भीषण एक्सीडेंट हो गया। (Kanpur Accident) जिसमें कानपुर की तरफ़ से प्रयागराज जा रही कार खड़े डीसीएम में घूस गई। जिससे पुरुष सहित दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। वहीं एक गम्भीर रूप से घायल है। तो इस हादसे में एक बच्ची भी खयाल हैं। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम भेजा। (Kanpur Accident) वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना में मरे लोगों की जानकारी कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। वहीं डीसीएम चालक को भी हिरासत में लिया गया।

Kanpur Accident: हादसे में मां-बेटा व मौसी की मौत

पुलिस जानकारी के मुताबिक तौहीद कादरी (50) दिल्ली में बिजनेस करते है। रविवार को वह अपने परिवार के साथ कानपुर कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे। (Kanpur Accident) आज सुबह अपने गांव फतेहपुर जनपद के (खागा) जा रहे थे। जहां महाराजपुर के विराट ढाबा के पास तेज रफ्तार कार खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। जहां कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहा चालक अदनान पुत्र तौहीद कादरी, नूर फातिमा पत्नी तौहीद कादरी, रीना पत्नी लकी, तौहीद व अमायरा पुत्री लकी गंभीर रूप से घायल हो गए।

image 259

कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने नूर फातिमा, अदनान व रीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं तौहीद कादरी व पांच साल की मासूम अमराया को गंभीर चोटें आईं।हदासे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महाराजपुर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया।महाराजपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हदासे में घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पार्षद पुत्र की पिटाई से क्षुब्ध नगर निगम अफसर के चालक ने खाया जहर, मौत|  MoradabadNews| UPNews| Newstrack | Moradabad News: पार्षद पुत्र की पिटाई से  क्षुब्ध नगर ...

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखन सिंह यादव ने बताया कि आज विराट ढाबा के सामने चौकी पुरवामीर थाना महाराजपुर कानपुर नगर में वाहन संख्या 67ई 6501 अर्टिगा जो कानपुर की तरफ से इलाहाबाद की तरफ जा रही थी रोड के किनारे खड़े डीसीएम नंबर UP 62T3170 में पीछे से जाकर घुस गई। अर्टिगा गाड़ी में दो पुरुष, दो महिलाएं व एक 05 साल की बच्ची थी मौके पर एक पुरुष, दो महिलाएं की मृत्यु हो गई। वहीं एक चालक व एक 05 साल की बच्ची को काशीराम इलाज हेतु भेजा गया है जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मृतकों को मोर्चरी पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, प्रकरम में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा कठोर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

https://youtu.be/16N56e-zY5c?si=bgNvtxI8COA8fqLq

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें