Kanpur News: कार की बोनट में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो गांजा, आग लगने से खुला राज

Kanpur News: कार की बोनट में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो गांजा, आग लगने से खुला राज
Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: कानपुर शहर से सटे थाना क्षेत्र के सचेंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कार में आग लग गई। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। आग से तेज धुंए निकल रहा था और जिससे गांजे की महक तेजी से फैल गई। कार का बोनट खुलते ही ग्रामीणों ने बोनट के अंदर गांजे के पैकेट रखे देखे।

जो आग से जल रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सचेंडी थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया और बोनट खोला। अंदर से करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Kanpur News: ग्रामीणों को आग के धुंए में लगी गांजा की महक

पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम दिल्ली निवासी सादिक और बिजनौर निवासी करन कोली बताया। वहीं दोनों लड़किया छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। चारों दिल्ली में ही रहकर स्टूडेंट बेल्ट में गांजा तस्करी का काम करते हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार में गांजे की खेप उड़ीसा से दिल्ली ले जा रहे थे। कार के बोनट में आग लगने से गांजे में आग लग गई और धुंआ निकलने लगा। ग्रामीणों ने आग के धुंए से गांजा की महक आने पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गांजा तस्कर अब युवतियों को भी इस्तेमाल कर रहे हैं। युवतियों को गांजे की खेप लेकर ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पुलिस को शक नहीं होता है।

https://youtu.be/RI3NDo7eBlQ?si=g0LkVjwmzMhtZJdl

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें