Kanpur News: मैं तो सुपरमैन! स्कूल के फर्स्ट फ्लोर की रेलिंग पर चढ़ा, फिर कूद गया कक्षा 3 का छात्र; देखें Video

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: कानपुर जिले में एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्कूल की बिल्डिंग की पहली मंजिल से कूद जाता है. घटना के समय आसपास अन्य छात्र और शिक्षक भी मौजूद रहते हैं, लेकिन कोई बच्चे को रोक नहीं पाता. जब बच्चा नीचे गिरता है तो आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाते हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना 19 जुलाई की है. बच्चा बाबूपुरवा इलाके का रहने वाला है. सुबह-सुबह बच्चे के मां-बाप उसे स्कूल छोड़कर चले जाते हैं. दोपहर के समय स्कूल में लंच होता है. (Kanpur News) इस दौरान कुछ बच्चे लंच करने में बिजी हो जाते हैं तो वहीं कुछ लॉन में खेलते-कूदते रहते हैं. इसी दौरान एक बच्चा स्कूल की पहली मंजिल पर खड़ा रहता है. देखते ही देखते अचानक वह रेलिंग पर चढ़ने जाता है.

जब बच्चा ये सब कर रहा होता है तो किसी की भी नजर उस पर नहीं गई. रेलिंग पर चढ़ने के बाद बच्चा अचानक से कूद जाता है. गिरते ही तेज आवाज आती है. लॉन में खेल रहे अन्य छात्र और शिक्षक दौड़कर बच्चे के पास पहुंचते हैं. आनन-फानन में उसको अस्पताल ले जाया जाता है. बताया जा रहा है कि बच्चे के मुंह और पैर में चोट आई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना किदवई नगर थाना स्थित डॉक्टर वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर की है. वायरल वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि स्कूल की लापरवाही के चलते ये हुआ है. बच्चा काफी छोटा है. स्कूल के टीचरों और केयर टेकरों को ध्यान देना चाहिए.

https://youtu.be/oG9eN5E7nS0

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53129

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें