Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से खाकी वर्दी को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दे कि यहाँ एक सिपाही भयंकर शराब नसे में धुत दुकान के सामने पेशाब करने लगा. जब लोगो ने उसे मना किया तो वो धमकी देने लगा. जिसके बाद वही मौजूद एक शख्स ने इस निंदनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
यूपी पुलिस ने भूत पर लगाया गैंगस्टर, कार्रवाई पर पहुंची टीम तो हुआ कुछ ऐसा.👇🏻👇🏻👇🏻 https://t.co/4ZCC1ioGOQ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 3, 2023
बता दे कि सोशल मीडिया पर एक सिपाही का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में सिपाही शराब के नशे में धुत दुकान के सामने खड़े होकर पेशाब करता दिखाई दे रहा है. वहां मौजूद लोगो ने जब इस शर्मनाक घटना पर विरोध जताया तो सिपाही ने धमकी दी. कहा सब को देख लेंगे. कांस्टेबल की इस शर्मनाक करतूत का लोग भारी विरोध कर रहे हैं. आए दिन पुलिस के काले कारनामों से प्रदेश की जनता परेशान है..
Kanpur News: कुछ दिनों पहले थाना प्रभारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था
मालूम हो कि विगत कुछ दिनों पहले एंटी करप्शन टीम ने शहर के कलक्टरगंज थाना प्रभारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. वहीं, कुछ दिनों पहले होटल में रंगदारी मांगने पहुंचे 3 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया. इसके अलावा एक अपराधी को संरक्षण देने के मामले में काकादेव थाना प्रभारी को भी निलंबित किया जा चुका है. अब एक सिपाही द्वारा दुकान के सामने खड़े होकर पेशाब करने का मामला सामने आ गया है.










