Kanwar Yatra: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों संग हादसा; कैंटर के अचानक ब्रेक लगने पर एक की मौत,11 घायल

Facebook
X
WhatsApp

Kanwar Yatra: खतौली/मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मिनी कैंटर के अचानक ब्रेक लगने से बड़ा हादसा हो गया। (Kanwar Yatra) कैंटर में बंधा डीजे और जेनरेटर कांवड़ियों के ऊपर गिर गया। जिसमें एक डाक कांवड़ियां की मौत हो गई, जबकि 11 कांवड़ियां घायल हो गए।

दिल्ली के रघुवीर नगर खयाला क्षेत्र निवासी राहुल पुत्र राजेश, पवन पुत्र विजय, नितिन पुत्र तनवर, पवन पुत्र अशोक, गुलशन पुत्र विनाेद, रोनित सहगल पुत्र अशोक कुमार, यश पुत्र अयज कुमार, नितेश पुत्र मनोज, सन्नी पुत्र जय सिंह, अनिल, अजय पुत्र मुन्नू, दिनेश निवासी मोदीपुरम, मेरठ आदि डाक कांवड़ियों का जत्था कैंटर में डीजे लगाकर हरिद्वरर से गंगाजल लेने जा रहे थे।

image 436

Kanwar Yatra: अचानक आए वाहन को बचाने के चक्कर में लगाए ब्रेक

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रतनपुरी क्षेत्र में रायपुर नंगली के निकट आगे चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगा दिए। (Kanwar Yatra) इससे कैंटर पर पीछे बंधा डीजे और जेनरेटर कांवड़ियों के ऊपर गिर गया। घायलों को पुलिस ने सेंट फ्रासिंस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां से दिनेश को मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायलों को उपचार के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे खड़ा कराया है।

image 437
https://youtu.be/q07iAMdPpTU?si=brdKA_VCXF0nh9Px

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें