Karisma Kapoor Viral Video: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हो गया। संजय कपूर के अचानक निधन की खबर ने सबको चौंका दिया और बताया गया कि यूनाइटेड किंगडम में पोलो गेम खेलते समय उन्हें जानलेवा दिल का दौरा पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी बताया गया कि संजय कपूर ने कथित तौर पर एक मधुमक्खी निगल ली थी। जिसके कारण उनको दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद 53 साल की उम्र में संजय कपूर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। (Karisma Kapoor Viral Video) संजय कपूर (Sanjay Kapur) की मृत्यु के बाद उनकी एक्स वाइफ और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से इनको ट्रोल किया जा रहा है।

Karisma Kapoor Viral Video: संजय कपूर के प्रेयर मीट के बाद ट्रोल हुई करिश्मा कपूर
संजय कपूर के परिवार ने रविवार को दिवंगत कारोबारी के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में जहाँ पर इस कार्यक्रम के दौरान उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। (Karisma Kapoor Viral Video) तो वहीं करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों के साथ अपने पूर्व पति के प्रार्थना सभा में शामिल हुई। करिश्मा कपूर के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी मौजूद थे।
इस दौरान करिश्मा कपूर ने सफेद कलर का पोशाक पहना हुआ था। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। करिश्मा कपूर का ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- “लॉस तो बच्चों का हुआ है बाकी करिश्मा और ये तो मन का वहम है।”तो वहीं एक यूजर ने लिखा- “पैसा लेने पहुँच गई करिश्मा”
Also Read –Sardaar Ji 3 Trailer: दिलजीत दोसांझ ने दिया देश को धोखा सरदार जी 3 के ट्रेलर ने खोल दी सारी पोल
बता दे कि संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं – समायरा, जिसका जन्म 2005 में हुआ और कियान, जिसका जन्म 2011 में हुआ। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। उनका एक बेटा अजारियस है, जिसका जन्म दिसंबर 2016 में हुआ था।