Karnataka Politics: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका! पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने वापस थामा BJP का दामन

Karnataka Politics: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका! पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने वापस थामा BJP का दामन
Facebook
X
WhatsApp

Karnataka Politics: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Karnataka Politics) अपने घर को मजबूत करने में जुटी हुई है। दक्षिण में पारंपरिक रूप से कमजोर माने जाने वाली भाजपा ने इसकी शुरूआत वहीं से की है। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट कटने से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार की आज बीजेपी में घर वापसी हुई है। नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पुनः बीजेपी में शामिल कराया। इस मौके पर कद्दावर लिंगायत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।

Karnataka Politics: कांग्रेस के कैंडिडेट बने मगर करीब 34 हजार वोटों से हार गए

लिंगायत समाज के बड़े नेता जगदीश शेट्टार ने 10 मई 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट ना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव में वह हुबली धारवाड़ सीट पर कांग्रेस के कैंडिडेट बने मगर करीब 34 हजार वोटों से हार गए। कर्नाटक के लिंगायत नेताओं में शुमार हैं और हुबली धारवाड़ इलाके में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने पिछले साल अप्रैल में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था. कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी जगदीश शेट्टार ने भाजपा की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं. एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं. बीजेपी ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है.

https://youtu.be/6rZqbM_Rp58?si=EIu-qAkivb2erju-

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें