Katihar MP Tariq Anwar: बिहार में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सभी सियासी दल जनता के बीच उपस्थिति दर्ज कराने में लगे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर के एक वीडियो से पार्टी की फजीहत बढ़ना तय है। विपक्षी दल इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गये हैं।
दरअसल बिहार के कटिहार संसदीय क्षेत्र से सांसद तारिक अनवर दो दिवसीय दौर पर यहां पहुंचे थे। इस दौरान सांसद इलाके के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करे थे। (Katihar MP Tariq Anwar) पहले तो माननीय ने ट्रैक्टर पर चढ़कर कई इलाकों का दौरा किया। लेकिन जब वह बाढ़ से घिरे हुए क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पर जमीन पर चलने की बारी आयी। सामने पानी और कीचड़ देख सांसद तुरंत ग्रामीण के कंधे पर सवार हो गये।
ग्रामीणों के कंधे पर सवार होकर सांसद ने देखी बाढ़ कटिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते दिखे कांग्रेस सांसद तारिक अनवर
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) September 8, 2025
कीचड़-पानी देखकर पीठ पर चढ़े सांसद जी #India24x7livetv #BreakingNews #LatestUpdates
#Katihar #TariqAnwar #Congress #BiharFloods #FloodRelief… pic.twitter.com/pkMImc2Vma
Also Read –Uttarakhand: उत्तराखंड की आपदा पर केंद्र की टीम का आज दौरा, 5700 करोड़ के राहत पैकेज की होगी चर्चा
Katihar MP Tariq Anwar: बाढ़ के चलते धुरियाही पंचायत में हुआ कटाव
बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। हालांकि कुछ दिनों में गंगा नदी के जलस्तर थोड़ा नीचे आया है। (Katihar MP Tariq Anwar) लेकिन कटिहार के धुरियाही पंचायत में कटाव तेज हो गया है। ग्रामीणों से जानकारी होने पर सांसद तारिक अनवर अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने के लिए पहुंच गये। शिवनगर और सोनाखाल में निरीक्षण करने के लिए जैसे ही सांसद कटाव स्थल के पास पहुंचे। वहां रास्ते में पानी और कीचड़ दिखायी दिया। कीचड़ देख सांसद तारिक अनवर एक ग्रामीण के कंधे पर सवार हो गये और फिर कंधे पर ही बैठे-बैठे उन्होंने जायजा लिया।
Also Read –दिल्ली में चल रही ‘फुलेरा’ वाली मीटिंग, CM रेखा गुप्ता के बगल में बैठे दिखे पति, विपक्ष ने कसा तंज
इस दौरान सांसद को कुछ लोगों ने पकड़ा भी था ताकि वह नीचे न गिर सके। ग्रामीण के कंधों पर सवार होकर बाढ़ का जायजा लेने का सांसद का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (Katihar MP Tariq Anwar) वहीं इस वीडियो को लेकर यह बताया जा रहा है कि सांसद स्थानीय लोगों के अनुरोध पर ग्रामीण के कंधे पर सवार हुए थे। उल्लेखनीय है कि कटियार जिले के धुरियाही पंचायत में बाढ़ का पानी अभी भी भरा हुआ है। सोनाखाल के पास के इलाकों में पानी कम होने पर कटाव तेज हो गया है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।










