KKR vs MI: आईपीएल 2024 में 11 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। कोलकता की टीम इस मैच को अपने घर में खेलेगी। टीम इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालिफ़ाई करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के शेर खिलाड़ी भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे। (KKR vs MI) लेकिन किसी भी आईपीएल मैच में हार या जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कोलकता और मुंबई के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।
KKR vs MI
आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला यह मुकाबला मुंबई के दृष्टिकोण से औपचारिक मैच है। लेकिन केकेआर के लिए यह मुकाबला सबसे खास है। क्योंकि कल का मैच जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली आईपीएल 2024 की सबसे पहली टीम बन जाएगी। (KKR vs MI) टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दोनों सलामी बल्लेबाजों के सिर पर रहेगी, जिन्होंने इस पूरे सीजन में सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजी की है।

सुनील नारायण ने आईपीएल 2024 के 11 मैचों में लगभग 185 के स्ट्राइक रेट के साथ 461 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके तथा 32 छक्के भी आए हैं। वहीं केकेआर के दूसरे सलाम में बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने भी 11 मैचों में लगभग 185 की स्ट्राइक रेट के साथ 439 रन बनाए हैं। उन्होंने सीजन में कुल 50 चौक तथा 23 छक्के भी जड़े हैं। कल के मैच में इन्हीं दोनों खिलाड़ियों में से कोई एक प्लेयर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बैट्समैन साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के पास भी धुरंधर खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ईडन गार्डन के मैदान पर अक्सर खूब रन बनाते हैं, ऐसे में इस मुकाबले में भी उनका बल्ला जमकर रनों की बारिश करेगा। वहीं क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना यह भी है कि सूर्यकुमार यादव भी कल के मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम के लिए एक बार फिर से तारणहार बन सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में शानदार शतक लगाकर टीम को जीत भी दिलाई थी।









