Lakhimpur Kheri: बेलरायां खीरी भारत, नेपाल सीमा के तराई क्षेत्र में आज लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri: बेलरायां खीरी भारत,नेपाल सीमा के तराई क्षेत्र में आज लोकसभा चुनाव छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ इलाके के गांधी इंटर कालेज, हृदवाही,मोतीपुर,भूूलनपुर, गुलरिया पत्थर शाह,निबौरिया, उमरा, बदाल पुरवा,बनवीरपुर, केडिया,बेलापरसुआ,लालापुर के मतदाताओं ने (Lakhimpur Kheri) अपने,अपने पोलिंग बूथ प्राथमिक तथा उच्चप्राथमिक विद्यालयों में मतदान किया मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था लोक सभा प्रत्याशी राज्य गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने गृह निवास बनवीरपुर में वोट डाला वोट डालने के पश्चात अजय मिश्र टेनी पत्रकारों से भी रूबरू हुए।

Lakhimpur Kheri: बॉक्स वोट डालने जा रहे ग्रामीण पर बाघ हुआ हमलावर।

थाना सिंगाही के ग्राम सिंगहा खुर्द में रोशन लाल मौर्य वोट डालने जा रहा था जैसे ही वो घर से बाहर निकला बाहर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया बाघ के हमले को देख कर पड़ोस के कनौजी चक्रवर्ती ने शोर मचाया जिससे अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए जिससे बाघ वहां से चला गया घायल रोशन लाल मौर्य को निघासन अस्पताल लाया गया. (Lakhimpur Kheri) सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम संग पहुंचे दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन रेंजर भूपेंद्र सिंह ने आस पास के खेतों में पेट्रोलिंग की रेंजर भूपेंद्र सिंह ने फुट प्रिंट को देखते हुए बताया की बाघ नहीं तेंदुआ है वन विभाग की टीम को क्षेत्र में मानीटरिंग के लिए दिशानिर्देश दिए हैं।

बॉक्स शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को एसएसबी की सीमा पर पेट्रोलिंग

भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के हलौना घाट पर तृतीय वाहिनी शसस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने डांगा हेडक्वार असिस्टेंट कमांडेंट रौनक त्यागी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पैदल पेट्रोलिंग की एसएसबी की असिस्टेंट कमांडेंट रौनक त्यागी ने बताया की शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो इसलिए प्रशासनिक आदेशों के चलते भारत नेपाल की खुली सीमा को 72 घंटो के लिए बंद कर दिया गया था साथ ही एसएसबी की टीम को सीमा पर पेट्रोलिंग के लिए दिशानिर्देश दिए गए थे चुनाव संपन्न होने के उपरांत शाम 6 बजे के बाद सीमा खोल दी जाएगी पूर्व की तरह 14 मई से भारत नेपाल के लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

रिपोर्ट- चन्द्र मोहन

https://youtu.be/IVsI4ezVxRc?si=ewDoKGuvBHSuD8dh

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें