Lakhimpur Kheri News : उत्तर प्रदेश में लखीपुर खीरी से चर्चित केंद्रीय मंत्री व प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी की एक और वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से फिर से भाजपा की किरकीरी हो रही है। दरअसल, एक ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर उनके पास पहुंचा था, मंत्री जी निवारण करने के वजाय कहा कि ‘एक झापड़ में सब भूल जाओगे, बैठ बे… जमीन पर बैठ।
'एक झापड़ में सब भूल जाओगे, बैठ बे… जमीन पर बैठ, पानी की समस्या को लेकर अजय मिश्र टेनी के पहुंचा था युवक#LakhipurKheriNews #WaterProblem #AjayMishraTeni #BJP pic.twitter.com/ie4V2r0IJt
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 16, 2024
Lakhimpur Kheri News : वीडियो वायरल

आपको बता दें कि 10 अप्रैल को पलिया के बसंतापुर ग्राम सभा क्षेत्र के सेमरीपुरवा में जनसभा में पहुंचे थे जहां पर वह जनता से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्रमीण अपने गांव की समस्या को लेकर खड़ा हुआ और अजय मिश्र टेनी से बताया कि उसके गांव में पानी की बहुत समस्या है। यह बात सुनते हुए मंत्री जी भड़क गए और निवारण करने वजह उसे ही डाटने लगे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।









