Lakhimpur: पोलिंग पार्टी बूथ पर रवाना, आज होगा मतदान डीएम की अपील, लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत करें अपने मताधिकार का प्रयोग

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जिले में 1638 मतदान केंद्र, 2890 मतदेय स्थल पर सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। (Lakhimpur) जिला प्रशासन ने सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान कराने के लिए रविवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट समेत अन्य सामग्री देकर बूथों के लिए रवाना किया गया।

रविवार को पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों से संवाद किया। (Lakhimpur) उन्होंने कहा कि काउंटर से ईवीएम मशीन, वीवी पैट सहित सभी जरूरी सामग्री प्राप्त कर ले। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कार्मिक पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से चुनाव में सौपे गए दायित्वों का निष्पादन करें। प्रशासन मतदान स्थल पर आपकी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करेगा।

कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचकर 28_खीरी संसदीय क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक आर. सीतालक्ष्मी और 29_धौरहरा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्रीधर चेरुकुरी ने पार्टी रवानगी स्थल का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों से संवाद भी किया।

WhatsApp Image 2024 05 12 at 6.32.22 PM 1

चुनाव के लिए सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। शाम छह बजे तक चलने वाले इस मतदान में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन ने सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। (Lakhimpur) पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ गणेश प्रसाद साहा, एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी नेपाल सिंह, पवन गौतम व अन्य अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को सकुशल और बिना भेदभाव मतदान कराने की हिदायत दी।

Lakhimpur: घर के साथ ही चुनाव की भी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए महिला कर्मचारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। ऐसे में अधिकांश महिला चुनाव कर्मी अपने बच्चों के साथ पोलिंग बूथ को रवाना हुईं। एक हाथ में ईवीएम तो दूसरे में बच्चे की उंगली संभाले इन महिलाओं का जज्बा देखने वाला था। जो घर की जिम्मेदारी के साथ ही चुनाव की जिम्मेदारी भी उठाने में पीछे नहीं दिखीं।

डीएम की अपील, लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत करें अपने मताधिकार का प्रयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी के समस्त मतदाताओं से विनम्र अपील करते हुए कहा कि दिनांक : 13 मई 2024 को अपने बूथों पर जाकर गर्व के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा अपने परिजनों को भी प्रेरित करें। (Lakhimpur) लखीमपुर खीरी ने ठाना है,अबकी बार मतदान में 90 प्रतिशत के पार जाना है।

विधानसभा स्तर पर बनाया गया एक-एक महिला और दिव्यांग बूथ

लोकसभा स्तर पर एक एक युवा बूथ
जनपद खीरी में 13 मई को आयोजित लोकसभा चुनाव में मा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा स्तर पर एक-एक दिव्यांग और महिला बूथ बनाए गए हैं। वहीं लोकसभा स्तर पर एक-एक युवा बूथ भी बनाया गया।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/r1U56dyFHeo?si=_SeL032pRsTJYlkz

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें