Lok Sabha Election 2024 : माफिया-अपराधियों को CM योगी की चेतावनी, बोले-निर्दोष को मारोगे तो मिट्टी भी नसीब नहीं होगी

Lok Sabha Election 2024 : माफिया-अपराधियों को CM योगी की चेतावनी.... बोले-निर्दोष को मारोगे तो मिट्टी भी नसीब नहीं होगी
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024: चुनाव की तारीख घोषित होते ही यूपी समेत पूरे देश की सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारीयां शुरू कर दी हैं। पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। बीजेपी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Lok Sabha Election 2024 : माफिया-अपराधियों को CM योगी की चेतावनी

सीएम योगी हमेशा अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने बीते दिन मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) के लिए वोट करने की अपील की। साथ ही अपराधियों और माफियाओं पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब हमने एक दुर्दांत माफिया लिया और रगड़कर कोर्ट के सामने पेश किया, तो उसकी पैंट गीली हो गई।

Loksabha 2024: माफियाओं पर बरसे CM Yogi, बोले- ऐसा रगड़ा पैंट गीली हो गई

Lok Sabha Election 2024 : निर्दोष को मारोगे, तो मिट्टी भी नसीब नहीं होगी

सीएम योगी ने अपराधियों पर (CM Yogi on Mafia) हमला बोलते हुए कहा, समाजवादी पार्टी की सरकार में एक प्रदेश में एक दुर्दांत माफिया था। जब वह उसका काफिला निकलता था, तो CM हो या मुख्य न्यायाधीश, सब रुक जाते थें। उसका काफिला पहले निकलता था। जब हमने (योगी सरकार) उसके खिलाफ एक्शन लिया और रगड़कर उसे कोर्ट के सामने पेश किया, तो उसकी पैंट गीली हो गई। हमने उससे उस वक्त कहा था कि अगर निर्दोष को मारोगे, तो मिट्टी भी नसीब नहीं होगी।

image 161

Lok Sabha Election 2024 : सुरक्षा को छिन्न-भिन्न करने की किसी में ताकत नहीं ,सीएम योगी

image 162

सीएम योगी ने आगे कहा कि जाति के सौदागर आप सभी जनता का उपयोग करेंगे और फिर चुनाव के बाद गायब हो जाएंगे। ऐसे सौदागरों के बहकावे में न आएं। आज देश की एकता को इन्हीं लोगों के कारण खतरा आया है। इन्होंने जाति के आधार पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है। अब कोई माई का लाल सुरक्षा को छिन्न-भिन्न नहीं कर सकता।

https://youtu.be/O8pvpr4TT2k?si=lRsEtWZmiCJR6nPv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें