Lok Sabha Election 2024 : अमेठी में दिलचस्प हो रहा मुकाबला, स्मृति को बराबर की टक्कर दे रहे केएल शर्मा..

Lok Sabha Election 2024 : अमेठी में दिलचस्प हो रहा मुकाबला, स्मृति को बराबर की टक्कर दे रहे केएल शर्मा..
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : कभी कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। भाजपा से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस से गांधी परिवार के सबसे खास सिपहसालार किशोरी लाल शर्मा मैदान में हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के बाद यह मुकाबला एकतरफा लग रहा था लेकिन किशोरी लाल शर्मा की चुनावी रणनीति ने अमेठी में सरगर्मी बढ़ा दी है। हर विधानसभा में जनसभा, नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क से भाजपा के खेमे में हलचल होने लगी है।

Lok Sabha Election 2024 : सीट पर कांटे की टक्कर

Smriti Irani , KL Sharma

स्मृति ईरानी और किशोरी लाल शर्मा में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। चुनाव करीब आने के साथ दोनों का प्रचार अभियान भी तेज हो रहा है। जानकारी के मुताबिक भाजपा पदाधिकारियों को प्रचार और जनसंपर्क में गति पकड़ने को कहा गया है। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा एक दिन में करीब बीस नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा आती है। अमेठी, गौरीगंज, तिलोई, सलोन और जगदीशपुर विधानसभा में दोनों पार्टियों ने डोर टू डोर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। बता दें कि अमेठी में बीस मई को मतदान होगा।

image 186

Lok Sabha Election 2024 : अमेठी में डटी प्रियंका गांधी

image 187

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी की कमान संभाल ली है। वह कुछ दिनों से क्षेत्र में डटी दिखाई दे रही हैं। उनके आने से कांग्रेस का पलड़ा भारी होता दिख रहा है। प्रियंका पूरी अमेठी में घूम घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही हैं। जगह जगह जनसभा को संबोधित कर रही हैं।

जब प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन में पहुंची थी तब उन्होंने कहा था कि दो दिन बाद से चुनाव तक वह अमेठी में पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। कांग्रेस महासचिव अमेठी के साथ रायबरेली में भी पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। रायबरेली से उनके भाई व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में हैं। प्रियंका के लगातार डटे रहने से चुनाव पर काफी असर पड़ेगा।

https://youtu.be/wQGcvNA5w2c?si=pwzFSDaZSqKqoORD

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें