Lucknow: लखनऊ अलीगंज केन्द्रीय विद्यालय में 75वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Lucknow: लखनऊ अलीगंज केन्द्रीय विद्यालय में 75वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: लखनऊ अलीगंज में 75वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार तिवारी ने प्रातः 10:15 बजे ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा क्रियात्मक गीत की प्रस्तुति की गई जिसने सबका मन मोह लिया। (Lucknow) माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने समूह गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की दोनों पालियों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए समूह नृत्यों ने सभी दर्शकों को आनंदित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरदार भगत सिंह की कुर्बानी नामक लघु नाटक प्रस्तुत किया जिसने सभी दर्शकों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। हम सब को अपने देश के प्रति कृतज्ञ रहते हुए अपना दायित्व निभाना चाहिए। (Lucknow) कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों तथा अतिथियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

Lucknow: समारोह के मुख्य आकर्षण

ध्वजारोहण
देशभक्तिपूर्ण गीत और नृत्य प्रस्तुति
विभिन्न राज्यों की संस्कृति और इतिहास को दर्शाती झांकियां
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह के उद्देश्य:

देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना

छात्रों में देश के इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना
छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्रदान करना

https://youtu.be/cRSTlRh7r0w?si=1aD6CMgGE1GVFd1Z

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें