Lucknow Aminabad Post Office : लखनऊ का अमीनाबाद डाकखाना विकास और तरक्की के तमाम सरकारी दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। जहां तमाम सरकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं और न जाने कितने लोग रोजाना संबंधित काम से आते जाते हैं। लेकिन इस बिल्डिंग की दुर्दशा देखकर अंदाजा लगाना भी मुश्किल होगा कि यहां कोई सरकारी काम काज का दफ्तर भी काम कर रहा है।
पंजाब के तरनतारन में AAP नेता गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या. #india24x7livetv #NewsUpdates #Punjab #aamadmiparty pic.twitter.com/x73AvFwVdI
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 1, 2024
Lucknow Aminabad Post Office : जर्जर इमारत
इस बिल्डिंग की जर्जर छत और टूटी पानी की पाइप लाइन से पानी लगातार टपकता रहता है। जहां कर्मचारी तिरपाल लगाकर पानी रोकने की जुगत में नजर आते हैं। इसी के साथ टूटे पिलर, कमजोर हो चुकीं दीवारों से प्लास्टर लगातार उखड़कर झड़ रहा है। कमरे में सीलन की बदबू के बीच कर्मचारियों को काम करना पड़ता है। अव्यवस्था सिर्फ यहीं तक नहीं है यहां कर्मचारियों को साफ पानी के पानी की किल्लत के साथ ही शौचालय की दुर्व्यवस्था से भी जूझना पड़ता है। जहां महिला कर्मचारी भी काम करती हैं।

इस बिल्डिंग की छत की एक एक ईंट कमजोर होकर नजर आने लगी है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों को यहां जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक कर्मचारी काम करते हैं लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पोस्टमास्टर का कहना है कि बारिश होने पर छत से पानी बुरी तरह से कार्यालय के भीतर टपकने लगता है। जिससे कार्य करने में बेहद परेशानी होती थी। इसे देखते हुए तिरपाल लगवाई गई है। कार्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिख चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सका है।

Lucknow Aminabad Post Office : खराब सुविधाएं
कर्मचारियों को साफ पानी पीने के लिए घर से पानी लाना पड़ता है।
शौचालय की व्यवस्था खराब है, और महिला कर्मचारियों को भी परेशानी होती है।
पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है, और कर्मचारियों को अपनी गाड़ियां रोड पर खड़ी करनी पड़ती हैं।
चोरी और चालान का डर बना रहता है। यह स्थिति सरकारी लापरवाही और अनदेखी का प्रमाण है। डाकघर में काम करने वाले कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था करना तत्काल आवश्यक है।









