Lucknow News : लखनऊ के साथ पूरे प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। इसी बीच शहर के कई इलाकों में रात भर बिजली कटौती की समस्या उभर कर आ रही है। कुछ क्षेत्रों में तो बीती रात बिल्कुल बिजली नहीं आई। इससे लोग काफी परेशान हैं।
PM नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दुमका में जनसभा को करेंगे संबोधित, सीता सोरेन के लिए मांगेंगे वोट#pmmodi #narendramodi #dumka #jharkhand #sitasoren #election #political #government #newsupdate #india24x7livetv pic.twitter.com/BBIpLRIIxl
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 28, 2024
Lucknow News : इन इलाकों में हो रही बिजली कटौती

शहर के राजाजीपुरम, ऐशबाग, ठाकुरगंज, हुसैनाबाद, वजीरगंज, आलमबाग, डालीगंज, चौक जैसे कई इलाकों में लोग बिजली कटौती की समस्या से परेशान हैं। कुछ जगह तो पूरी रात बिजली नहीं रही। तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन बिजली कटने के कारण पूरे शहर के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।










