रिपोर्ट -निखिल रस्तोगी
Lucknow News: संजय सिंह ने Lucknow में आयोजित आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। (Lucknow News) उन्होंने पार्टी की आगामी यात्रा के चौथे चरण की घोषणा करते हुए बताया कि यह अभियान 3 से 9 अप्रैल तक चलेगा।
संजय सिंह ने जानकारी दी कि इस दौरान 5 अप्रैल को Hathras और 6 अप्रैल को Mathura में प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Also Read –Barabanki: भूमि विवाद में बुजुर्ग दंपति का धरना, न्याय की गुहार
रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। (Lucknow News) उन्होंने आरोप लगाया कि जो युवा अपनी आवाज उठाते हैं, उन्हें पुलिस की लाठियां झेलनी पड़ती हैं। इस दौरान उन्होंने हर महीने 10 हजार रुपये रोजगार भत्ता देने की अपनी मांग को दोहराया।
गैस संकट को लेकर भी संजय सिंह ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। (Lucknow News) साथ ही उन्होंने दावा किया कि Agra में इस संकट के कारण एक बुजुर्ग की मौत तक हो चुकी है, लेकिन सरकार इस समस्या को स्वीकार करने से बच रही है।
AAP सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि 14 मार्च को पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है।
इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गलत फैसलों के चलते देश में महंगाई और गैस संकट बढ़ा है।
अंत में, आम आदमी पार्टी ने अपने आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया और कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।















