Lucknow News : राजधानी लखनऊ के बेहद पॉश इलाके में किशोर से हैवानियत की घटना सामने आयी है। यहां हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में स्थित साईं मोटर में चार लोगों ने किशोर के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर प्रेशर डाल दिया। जिससे किशोर की पेट की आंत फट गयी। किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है।
CM Yogi Mainpuri Roadshow : CM योगी ने 50 बुलडोजरों के साथ निकाला रोड शो… अपराधियों को दिया संदेश
— Shivani Verma (@Shivani75372259) May 2, 2024
Read more at: https://t.co/zVEuH72T3a pic.twitter.com/KOu5pRzvqX
Lucknow News : जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में विजय कपूर की साईं मोटर के नाम से सर्विस सेंटर हैं। बताया जा रहा है कि साईं मोटर में किशोर कई माह से काम करता था। बीती रात साथ में काम करने वाले चार कर्मचारियों ने किशोर के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपियों का किशोर के साथ दरिंदगी करने से ही मन नहीं भरा। उन्होंने किशोर के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर प्रेशर डाल दिया। वैक्यूम क्लीनर के हवा के प्रेशर के चलते किशोर के पेट की आंत फट गयी। किशोर को गंभीर हालत में छोड़ कर आरोपी फरार हो गये।
Lucknow News : आंत फटने से किशोर की हालत गंभीर

किशोर के चीखने के आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने पुलिस और किशोर के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने चारों कर्मचारियों के खिलाफ हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हुंडई कंपनी का फर्जी बोर्ड लगाकर विजय कपूर सभी को गुमराह करता है।










