Lucknow News : लखनऊ में भारी बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल , कई इलाकों में रातभर गुल रही बत्ती

Lucknow News : लखनऊ में भारी बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल , कई इलाकों में रातभर गुल रही बत्ती
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : राजधानी लखनऊ में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। गर्म लू के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना तक दूभर हो गया है। इसी बीच शहर के कई इलाकों में भारी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। कुछ क्षेत्रों में तो रात भर बिजली नहीं मिल रही है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Lucknow News : कई इलाकों में भारी बिजली कटौती जारी

लखनऊ के कई इलाकों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। शहर के चौक, तहसीनगंज, डालीगंज, हसनगंज, बालागंज, नक्खास, रकाबगंज, राजाजीपुरम, सादतगंज, गढ़ी कनौरा, मवैया और चंदरनगर जैसे इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से लोगों का बुरा हाल हो गया है। जिससे लोगों को गर्मी में दिक्कत हो रही है। एसी, कूलर, पंखे तो छोड़िए लाइट तक नहीं जल रही है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में रात भर लाइट नहीं आ रही है। राजधानी के तिलकनगर, आलमनगर, बाबूगंज, सराय माले खा और पीली कॉलोनी में रात भर बत्ती गुल रही।

image 37

Lucknow News : कम वोल्टेज से भी परेशान लोग

image 38

बिजली कटौती की समस्या के साथ ही कुछ जगहों पर लोग कम वोल्टेज से परेशान हैं। शहर के शास्त्रीनगर, एलडीए कॉलोनी, आलमबाग, कनौसी, कृष्णा नगर, ठाकुरगंज, दुबग्गा, सूर्यनगर, आरडीएसओ कॉलोनी और पारा जैसे इलाकों में बिजली तो आ रही है। लेकिन कम वोल्टेज के कारण लोग परेशान हैं। लोग फ्रिज और एसी जैसे उपकरण चलाने में असमर्थ हैं। जिससे उन्हें भीषण गर्मी से बचने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।

Lucknow News : गर्मी से लोग बेहाल

image 39

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ पूरे प्रदेश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। आसमान से आग बरस रही है। चिलचिलाती धूप में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों से बचना मुश्किल होता जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में लखनऊ का पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।

https://youtu.be/57XJIR9cSZc?si=q7FaCNU7SfqS9XXo

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें