
Lucknow News: लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर में घुसकर बहन के सामने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। ईंट से चेहरा कूचा। बहन गिड़गिड़ाती रही, लेकिन हमलावर तब तक वार करते रहे, जब तक कि युवक की जान नहीं निकल गई।
वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित बहन की शिकायत पर 3 महिलाओं समेत 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। (Lucknow News) घटना सोमवार देर रात ग्राम बखतौरी में हुई।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमन दीक्षित पुत्र सुशील दीक्षित के रूप में हुई। (Lucknow News) पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
Also Read –Sara Ali Khan Video: बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप संग गुरुद्वारे पहुंचीं सारा अली खान, हुईं बुरी तरह ट्रोल
Lucknow News: सिर और पीठ पर किया हमला
मृतक की बहन राधिका ने बताया कि गांव निवासी पंकज दीक्षित, मंजू दीक्षित, नीरज दीक्षित, सपना दीक्षित, कल्पना दीक्षित और विमलेश दीक्षित अपने साथियों के साथ घर में घुस आए। घर में घुसते ही भाई अमन पर ईंट और बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ वार होने से भाई जमीन पर गिर गया। (Lucknow News) इसके बाद आरोपियों ने ईंट से उसका सिर और चेहरा कूच दिया। भाई की मौत होने पर आरोपी भाग गए।
घर को लेकर चल रहा था विवाद
बखतौरी गांव में मदन दीक्षित, मनुवा दीक्षित और सुशील तीन भाईयों का घर है। मदन की मौत हो चुकी है। (Lucknow News) मदन के बच्चे बाहर रहते हैं। उन्होंने अपने गांव के घर की देखभाल का जिम्मा अमन के पिता सुशील को दे रखी है। मदन के इस घर गांव के पंकज दीक्षित कब्जा करना चाहते थे।
Also Read –Rahul Gandhi News: 22 बच्चों को पिता का साया देंगे राहुल गांधी, पाकिस्तान की गोलाबारी में हुए थे अनाथ, जानें पूरा मामला!
सुशील और अमन इसका विरोध करते थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में सालभर से विवाद चल रहा था। मृतक की बहन ने बताया कि आरोपियों ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। आखिरकार सोमवार को उन लोगों ने भाई की जान ले ही ली।
पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई करके खानापूर्ति की
इसी घर को लेकर दोनों पक्षों में 10 दिन पहले विवाद हुआ था। मामले की पुलिस से शिकायत हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करके खानापूर्ति कर दी थी। मृतक के चचेरे भाई मुकेश दीक्षित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने यदि मामले में कड़ी कार्रवाई की होती तो अमन आज जीवित होता। इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।














