Lucknow News : ठग ने किराएदार की आवाज में किया कॉल, मकान मालिक से ठगे 95 हजार रुपये….

Lucknow News : ठग ने किराएदार की आवाज में किया कॉल, मकान मालिक से ठगे 95 हजार रुपये....
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : राजधानी लखनऊ में एक साइबर ठग ने मकान मालिक से किराएदान बनकर मदद के नाम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 95 हजार ठग लिए, इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का कहना है कि उन्होने अपने किराएदार की आवाज सुनकर पैसे ट्रांसफर कर दिए।

Lucknow News : ठग ने मदद के नाम पर ट्रांसफर करवाए पैसे

Lucknow News

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र निवासी अंजना वर्मा क्लीनिक चलाती हैं, 26 जनवरी को उनके पास में अज्ञात नंबर से कॉल आया, कॉल करने वाले ने खुद को मकान मालिक का किराएदार बताया। फोन करने वाले ने कहा कि मेरा फोन बंद हो गया है, इसलिए नए नंबर को कॉल कर रहा हूं। उसने कहा कि इस समय मैं बहुत मुसीबत में फंस गया है, मुझे हॉस्पिटल में कुछ रूपयों की जरुरत है, आप मेरे बताये नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दीजिए, जल्द लौटा देंगे।

हॉस्पिटल में हूं, पैसों की जरूरत है...' किराएदार की आवाज में किया कॉल और  महिला से ठग लिए 95 हजार - Lucknow cyber fraud landlord cheated Rs 95  thousand name of help

Lucknow News : ठग ने किराएदार की आवाज में किया कॉल

फोन करने वाले की आवाज अंजना के किराएदार से मैच कर रही थी, इसी वजह से अंजना ठग के झांसे में फंस गईं और पहली बार में 55 हजार रुपये भेजे, इसके बाद 25 हजार ट्रांसफर कर दिए। जब कॉल करने वाले ने और भी रुपयों की मांग कर ट्रांसफर करवाए तो अंजना को कुछ शक हुआ और उन्होंने किराएदार के नंबर पर कॉल किया, तब पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है, अंजना से 95 हजार रुपये ठग ने ट्रांसफर करवा लिए थे।

image 18

वहीं इस मामले में एडीसीपी साउथ जोन शशांक सिंह का कहना है कि महिला के साथ फ्रॉड हुआ है, मामले की जांच की जा रही है, जिस नंबर से कॉल आया था, उसे ट्रेस कर कार्रवाई की जाएगी, जल्दी ही ठग पुलिस की गिरफ्त में होगा।

https://youtu.be/Fr443oGnJqY?si=i12z-Q_5tCg4q2in

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें