Lucknow News: ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, भागने की फिराक में था

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की तड़के पुलिस ने ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। (Lucknow News) वह भागने की फिराक में था। इससे पहले की जिले की सीमा छोड़ता, उसका सामना पुलिस से हुआ।

image 60

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांच जून की सुबह 10 बजे शिकायत मिली थी। (Lucknow News) इसमें बताया गया कि ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले में केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गईं।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। (Lucknow News) पुलिस कमिश्नर को एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव दिया गया था। इनाम घोषित होने से पहले मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में है। वह भागने की फिराक में है।

image 61

इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। (Lucknow News) पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें