
Lucknow News: लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर गुरुवार ko उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तीन महिलाएं आत्मदाह का प्रयास करने पहुंचीं। बाराबंकी जिले से आई इन महिलाओं के साथ उनके परिजन भी थे। मौके पर मौजूद हजरतगंज पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सभी को समय रहते काबू में कर लिया और आत्मदाह की कोशिश को नाकाम कर दिया। (Lucknow News) बताया जा रहा है कि महिलाओं के पास ज्वलनशील पदार्थ था, जिससे वे खुद को आग लगाने वाली थीं। घटना के बाद सभी को हिरासत में लेकर हजरतगंज कोतवाली लाया गया, जहां पूछताछ जारी है। आत्मदाह की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिवार की तरफ से गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Also Read –Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, 67 करोड़ की लागत से बने 11 मंजिला बैरक टॉवर का करेंगे लोकार्पण
Lucknow News: ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंची थी महिलाएं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाया
गुरुवार को राजधानी लखनऊ के हाई सिक्योरिटी क्षेत्र विधानसभा मार्ग पर तीन महिलाएं अचानक बीच सड़क पर बैठ गईं। उनके पास एक बोतल में तरल पदार्थ था, जिसे वे अपने ऊपर छिड़कने लगीं। इससे पहले कि वे खुद को आग लगा पातीं, मौके पर तैनात हजरतगंज पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। (Lucknow News) हजरतगंज थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं और उनके साथ मौजूद पुरुष परिजनों को हिरासत में लिया और थाने पहुंचाया। आत्मदाह की कोशिश नाकाम रही, लेकिन इस घटना ने प्रशासन को सकते में डाल दिया।
Also Read –Aashiqui 3 Release Date: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म आशिकी 3 की बदली रिलीज डेट









