Lucknow School Time Changed : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहर और कोहरे ने ठिठुरन पैदा कर दी है. ऐसे में लखनऊ प्रशासन ने बच्चों को बड़ी राहत दी है. जिलाधिकारी ने स्कूलों में छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है.
13 जनवरी को बिहार जाएंगे पीएम मोदी, मोतिहारी में IOC प्रोजेक्ट का करेंगे उद्धाटन#PMModi #BiharNews #india24x7livetv pic.twitter.com/JRtvKPaW7q
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 7, 2024
Lucknow School Time Changed : क्लास 8 तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे. अगर इस दौरान कोई स्कूल खुलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.क्लास 9 से 12वीं तक के बच्चों को भी जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है. 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. बच्चों को कड़ाके की ठंड में अब स्कूल नहीं जाना होगा. स्कूलों का समय 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है.
Lucknow School Time Changed : 9-12वीं तक के स्कूलों का बदला गया समय

जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में स्कूल प्रबंधन को ठंड से बचाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. क्लास चलने की स्थिति में ठंड से बचाव के उपाय करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी. स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित करेगा कि क्लास का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल करे. खुले में पढ़ाई और प्रैक्टिकल छात्रों को नहीं कराना होगा. छात्रों के यूनिफॉर्म की अनिवार्यता भी ठंड को देखते हुए समाप्त कर दी गई है. ठंड से बचाव के लिए छात्र गर्म कपड़े सुविधा अनुसार पहनकर स्कूल आएंगे. स्कूल ऑनलाइन क्लास भी संचालित कर सकते हैं.
Lucknow School Time Changed : स्कूल प्रबंधन को ठंड से बचाव की व्यवस्था करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को भी निर्देश दिया है कि वे ठंड से बचाव की व्यवस्था करें. क्लास का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जाए. खुले में पढ़ाई और प्रैक्टिकल छात्रों को नहीं कराना होगा. छात्रों के यूनिफॉर्म की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है.
Lucknow School Time Changed छात्रों को गर्म कपड़े पहनकर आने का निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए छात्र गर्म कपड़े पहनकर स्कूल आएं. स्कूल ऑनलाइन क्लास भी संचालित कर सकते हैं.शीतलहर से बचाव के लिए जरूरी है कि गर्म कपड़े पहनें. घर से बाहर निकलते समय गर्म पानी पीएं और नाक-मुंह को ढकें. साथ ही, बारिश और ओलावृष्टि से भी बचें.









