Magh Mela 2026: माघ मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई।जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। (Magh Mela 2026) एसपी राजेश कुमार ने थाना कोखराज क्षेत्र के सकाढ़ा तिराहा, बरीपुर बाईपास डाइवर्जन और रोही चौराहा सहित प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रवाह, डायवर्जन व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला अवधि में किसी भी स्थिति में जाम न लगने पाए, श्रद्धालुओं और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रत्येक वाहन और पैदल यात्री की आवाजाही सुचारू रूप से बनी रहे। (Magh Mela 2026) उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, वैकल्पिक मार्गों के प्रभावी उपयोग और ट्रैफिक प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। एसपी राजेश कुमार की कार्यशैली का विशेष पहलू यह रहा कि उन्होंने केवल निर्देश देने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था की निगरानी की।
उनके साथ पुलिस अधिकारी और जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। एसपी की सक्रिय मौजूदगी से पुलिस बल में अतिरिक्त ऊर्जा और आमजन में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला। माघ मेले के दौरान कौशाम्बी पुलिस की यह सक्रियता यह संदेश देती है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। (Magh Mela 2026) एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस माघ मेला–2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्क और प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है।















