Maharashtra: हिण्डाल्को रेणुकूट में उल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Maharashtra: हिण्डाल्को रेणुकूट में उल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra: 26 जनवरी को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन. नागेश ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत बैण्ड की धुनों पर कर्नल रोहित शर्मा (सेनि.), देवेन्द्र ओंकार (सेनि.) के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट्स व सुरक्षा जवानों के परेड की सलामी ली तथा तिरंगा फहरा कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। (Maharashtra) इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों व जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमें उनकी कुर्बानियों को याद करते हुये यह शपथ लेनी होगी कि हम पूरी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश और संस्थान की तरक्की में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और शहीदों को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। (Maharashtra) साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारी भाईयों को लगन, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ संस्थान को गौरवान्वित करने हेतु दिये गये उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए संस्थान को विभिन्न क्षेत्रों में मिले सम्मानों व पुरस्कारों के लिये सभी सहकर्मियों को बधाई दी।

Maharashtra

इस अवसर पर हिण्डाल्को द्वारा संचालित एबीपीएस, एबीआईसी, हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट-2 व यूनिट-3, महिला मंडल स्कूल के बच्चों द्वारा देश-प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं प्लांट की ओर से समसामयिक विषयों पर झांकी भी निकाली गई। (Maharashtra) इसी के साथ प्लांट में प्रवेश को लेकर सुरक्षा प्रबंधों पर आधारित एक डेमो भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं जनसमुदाय ने सड़क सुरक्षा शपथ भी ली।

अंत में रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन कॉमर्शियल विभाग एवं रिडक्शन प्लांट की टीम के मध्य किया गया जिसमें रिडक्शन प्लांट की टीम विजेता रही। विभिन्न विभागों, कर्मचारियों तथा अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मुख्य अतिथि श्री नागेश व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी नागेश, मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सिंह, रिडक्शन हेड श्री जेपी नायक, ईआर हेड अजय सिन्हा, एचआरएसडी हेड वनिता वासनिक द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोरंजनालय विभाग के श्री वेद प्रकाश द्वारा किया गया। (Maharashtra) कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारी, मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेणुकूटवासी व मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। इसके उपरान्त श्री नागेश, उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी नागेश, श्री जसबीर, उनकी धर्मपत्नी सीमा सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हॉस्पिटल पहुंच कर वॉर्ड में भर्ती मरीजों के मध्य फल वितरित किया एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की। इस मौके पर हिण्डाल्को हॉस्पिटल के सीएमओ डॉक्टर भास्कर दत्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/GAyggo-6kPQ?si=c2psxU9fXF2NgX8w

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें