Mahua Moitra Wedding: महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं दूल्हे राजा?

Facebook
X
WhatsApp

Mahua Moitra Wedding: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार नेता और लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पुरी से सांसद पिनाकी मिश्रा के साथ चुपचाप शादी रचा ली है। यह निजी समारोह 3 मई को जर्मनी में संपन्न हुआ, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। फिलहाल दोनों ही नेता इस विषय पर सार्वजनिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

image 46

Mahua Moitra Wedding: तस्वीर ने खोला राज

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह शादी जर्मनी में बेहद निजी ढंग से हुई। सामने आई एक तस्वीर में महुआ मोइत्रा पारंपरिक पोशाक और गहनों में मुस्कराती हुई नजर आ रही हैं। यही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और शादी की पुष्टि का आधार बन गई है। (Mahua Moitra Wedding) हालांकि, अब तक न महुआ मोइत्रा और न ही उनकी पार्टी TMC ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

पहले भी सुर्खियों में रही है महुआ की निजी ज़िंदगी

महुआ मोइत्रा की निजी ज़िंदगी पहले भी चर्चा में रह चुकी है। (Mahua Moitra Wedding) उन्होंने पहले डेनमार्क के निवेशक लार्स ब्रोरसन से विवाह किया था, जो बाद में तलाक में समाप्त हुआ। इसके बाद वह तीन वर्षों तक वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिश्ते में रहीं। बाद में उन्होंने उन्हें धोखा देने वाला प्रेमी कहा था।

महुआ का पहला लोकसभा कार्यकाल भी विवादों से घिरा रहा। उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ सवाल एक प्रतिद्वंद्वी कारोबारी के कहने पर उठाए। नवंबर 2023 में संसद से संभावित निष्कासन से पहले द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया था, ‘मर्दों के मामले में मेरी पसंद बेहद खराब रही है।’

पिनाकी मिश्रा: एक वरिष्ठ वकील और अनुभवी नेता

पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्टूबर 1959 को हुआ था। वे बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता हैं और पुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। 1996 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी को हराया था। पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा ने भारत के सुप्रीम कोर्ट समेत विभिन्न हाई कोर्ट्स और प्रमुख न्यायाधिकरणों में प्रैक्टिस की है।

इस निजी समारोह को लेकर भले ही दोनों नेता चुप्पी साधे हुए हों, लेकिन उनकी शादी की तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें