Sitapur: सीतापुर महोली खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह शेखावत ने ग्राम बेहड़ा राजराजेश्वरी मंदिर पर बैठक का आयोजन किया जिसमें सभा को संबोधित करते हुए कहा हम हिंदुओं को अब एकजुट होने की अवश्यकता है हम लोगों को नेताओं द्वारा वोट लेने के लिए आपस में बांट दिया गया है.
Sitapur: श्री खाटू श्याम सेना हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है।
जिला अध्यक्ष ने कहा हम सबको यह बात भूलनी होगी की हम ठाकुर हैं हम बनिया हैं हम पंडित हैं या दलित हैं (Sitapur) हम लोगों को सिर्फ यह याद रखने की जरूरत है कि हम हिन्दू हैं जिस दिन हम ये बात जान लेंगे हम सब हिन्दू हैं उस दिन हमारा हिन्दुत्व मजबूत हो जायेगा हम लोग खुद अपना न्याय कर सकेंगे सुंदर सिंह शेखावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हम सदैव गरीब, शोषित, वन्छित,पीड़ितों की मदद करते आए हैं (Sitapur) और सदैव मदद करते रहेंगे हमारे हिंदू समाज का एक बूंद पसीना बहेगा तो हम खून बहा देंगे जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन से ग्रामीणों में काफी जोश भरा इस बैठक में तहसील अध्यक्ष रघुवीर राठौर, भटपुरवा पूर्व प्रधान चेतराम राठौर, कैमहरा प्रधान भोला दीक्षित तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।










