Mirzapur News : मिर्जापुर में शराब के नशे में विवाद, तलवार से हमला, युवक की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Mirzapur News : शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में बुधवार की रात शराब के नशे में दो लोगों में विवाद हो गया। (Mirzapur News) एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से पंचदेव चौहान की मौत हो गई। (Mirzapur News) हमला करने वाला भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रमेश धरकार को ट्रामा सेंटर से वाराणसी रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें –Salman Khan Jacket Cost: वाह रे रईसी! Salman Khan की अनोखी जैकेट, कीमत इतनी कि आ जाए एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, फैंस के उड़े होश

Mirzapur News: जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी के मिर्जापुर जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में निवासी पंचदेव चौहान (35)और रमेश धरकार (55) बैठकर शराब पी रहे थे । (Mirzapur News) पंचदेव व रमेश में शराब पीने के दौरान गाली गलौज होने लगा। पंचदेव गाली देने से मना किया। (Mirzapur News) रमेश धरकार नहीं माना तो पंचदेव ने उसे सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिसके बाद रमेश घर में गया और तलवार लाकर पंचदेव की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे पंचदेव की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें –Shashi Tharoor Video Viral: जिसे तूफान में… सीढ़ियों पर मुंह के बल गिरने के बाद शशि थरूर ने मारी ऐसी ‘शायरी’! देखें वीडियो

घटना की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रमेश धरकार को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया ।जहां रमेश की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। (Mirzapur News) वही मृतक पंचदेव के शव को मेडिकल कालेज के मोर्चरी हाउस में रखा गया है। घटनास्थल पर एसएसपी सोमन बर्मा, एसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला, के साथ कई थाने की पुलिस मौजूद है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें