Mohammed Shami Arjuna Award Video : भारत के राष्ट्रीय वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह 9 जनवरी मंगलवार को संपन्न हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में हुए खेल पुरस्कार समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाली खेल प्रतिभाओं को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में भारत के उभरते बैडमिंटन सितारें चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी को सबसे बड़े खेल पुरस्कार खेल रत्न से सम्मानित किया गया। तो वहीं क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ ही कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया।
Mohammed Shami Arjuna Award Video : अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले 58वें क्रिकेटर बने मोहम्मद शमी
9 जनवरी को राष्ट्रीय वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह की तारीख पहले से ही तय थी, इस दिन सभी नामित खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया था। जिसके बाद देश की प्रथम नागरिक यानी हमारे देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिसमें पिछले साल बैडमिंटन में जबरदस्त दमखम दिखाने वाले चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज को मेजर ध्यानचंद अवार्ड यानी खेल रत्न दिया गया। ये पुरस्कार भारतीय खेल में सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है।
![Mohammed Shami Arjuna Award Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित 2 Mohammed Shami Receives Arjuna Award By President Murmu National Sports Award Ceremony | Mohammed Shami: अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले 58वें क्रिकेटर बने मोहम्मद शमी, राष्ट्रपति मुर्मू ...](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2024/01/09/37159d08ef209f4af2bf6e29fb3c242e1704783301831127_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=650)
Mohammed Shami Arjuna Award Video: 26 एथलिट्स को मिला अर्जुन अवार्ड
![Mohammed Shami Arjuna Award Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित 3 image 211](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/01/image-211.jpeg)
वहीं भारत के लिए साल 2023 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से हर किसी की दिलों में जगह बना चुके दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप में उनके द्वारा सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन की वजह से नामित किया गया था। इसके अलावा अलग-अलग खेलों के 25 और खिलाड़ियों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चलिए आपको हम इस आर्टिकल में आगे दिखाते हैं खेल पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट और उनसे जुड़ा खेल…
![Mohammed Shami Arjuna Award Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित 4 Indian Cricketer Mohammed Shami receives Arjuna Award from President Droupadi Murmu, Watch Video - भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन ...](https://cdn.editorji.com/jkaV0wnnj2.jpg)
Mohammed Shami Arjuna Award Video: देखिये खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार लिस्ट 2023
खिलाड़ी खेल
चिराग शेट्टी बैडमिंटन
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी बैडमिंटन
अर्जुन पुरस्कार लिस्ट 2023
खिलाड़ी खेल
ओजस प्रवीण देवताले आर्चरी
अदिति गोपीचंद स्वामी आर्चरी
श्रीशंकर एम एथलेटिक्स
पारुल चौधरी एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन मुक्केबाजी
आर वैशाली शतरंज
मोहम्मद शमी क्रिकेट
अनुश अग्रवाल घुड़सवार
दिव्याकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
पुखरामबम सुशीला चानू हॉकी
पवन कुमार कबड्डी
रितु नेगी कबड्डी
नसरीन खो-खो
पिंकी लॉन कटोरे
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग
ईशा सिंह शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधू स्क्वाश
अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
सुनील कुमार कुश्ती
एंटीम कुश्ती
नाओरेम रोशिबिना देवी वुशु
शीतल देवी पैरा आर्चरी
इलूरी अजय कुमार रेड्डी ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैरा कैनोइंग