Mukhtar Ansari Death : पिता मुख्तार के जनाजे में नहीं शामिल हो पाएंगे अब्बास ,इलाहाबाद हाईकोर्ट से याचिका खारिज

Mukhtar Ansari Death : पिता मुख्तार के जनाजे शामिल पाएंगे अब्बास, इलाहाबाद हाईकोर्ट से याचिका खारिज
Facebook
X
WhatsApp

Mukhtar Ansari Death : माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मुख्तार की मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया गया है। वहीं, मुख्तार के मौत के बाद प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि गुरुवार (28 मार्च) की शाम को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को उल्टी हुई, इसके बाद वह बेहोश हो गया। जेल प्रशासन के द्वारा आनन-फानन में मुख्तार को अस्पताल लाया गया, जहां 9 डॉक्टरों की टीम ने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

Mukhtar Ansari Death : पूरे यूपी में धारा 144 लागू

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ देर रात तक बैठक की। प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसको देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है।

image 66

Mukhtar Ansari Death : अंब्बास अंसारी की याचिका हाईकोर्ट से खारिज

image 454


मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद अब्बास अंसारी की जमानत की अर्जी को सुनने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। दरअसल, जिस बेंच के सामने अर्जी दी गई, वो बेंच नहीं बैठी ही नहीं। इसके बाद दूसरे बेंच को याचिका ट्रांसफर कर दी गई। लेकिन दूसरी बेंच ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

image 67

Mukhtar Ansari Death : मुख्तार और बेटे उमर के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से पहले उसके बेटे उमर अंसारी से हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में उमर अंसारी अपने पिता से कहता है कि आप बहुत कमजोर हो गए हैं। अल्लाह सब ठीक कर देगा। उमर कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि पापा बहुत जल्द हम बांदा जेल में आपसे मिलने आएंगे।

https://youtu.be/XyFqVBuX7oM?si=M5Dwyt07mkYMvgjM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें