Mumbai: भारत वैभव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय का मुंबई आगमन, भव्य स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- संतोष कुमार सिंह

Mumbai: मुंबई। भारत वैभव पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय के मुंबई पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गौरतलब है कि कृष्ण कुमार पाण्डेय 05 मार्च को मुंबई से पार्टी विस्तार के उद्देश्य से “ड्राइवर जोड़ो सद्भावना यात्रा” एवं जनसंपर्क अभियान के तहत राजनीतिक दौरे पर निकले थे। यह यात्रा 08 मार्च को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सिकरारा में होली मिलन समारोह के साथ प्रारंभ हुई। (Mumbai) इसके बाद यह यात्रा भदोही, सुल्तानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, बहराइच और लखनऊ होते हुए 22 मार्च को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची, जहां राष्ट्रीय ड्राइवर संयुक्त मोर्चा समिति द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। वहीं 23 मार्च को अंबेडकर भवन, नई दिल्ली में जनसंपर्क अभियान का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें –UP News: बाराबंकी में रामोत्सव का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी

इस अभियान के दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की, जिनमें वासुदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद यादव, ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, जनहित सेवा समिति के संरक्षक हृदय नारायण यादव, यदुवंशी सेना के अध्यक्ष एडवोकेट गौरीशंकर यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। (Mumbai) इसके अलावा देशभर के वकीलों, समाजसेवकों, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं से संवाद कर वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर चर्चा की और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन व सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें –Manisha Rani Video: मनीषा रानी को बॉर डांसर समझकर इवेंट मैनेजर ने दिया धक्का सामने आया वीडियो देखें

मुंबई पहुंचने पर पार्टी के महासचिव राजरतन सिंह, साहेब लाल शर्मा, सचिव अजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह, अभिषेक मिश्रा, राम अभिलाष गुप्ता एवं अजय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें