Mumbai Fire News : मुंबई की बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग

Mumbai Fire News : मुंबई की बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग
Facebook
X
WhatsApp

Mumbai Fire News : मुंबई के डोंबिवली इलाके में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

मुंबई के डोंबिवली के पास खोनी पलावा के डाऊन टाऊन इमारत में शार्ट सर्किट होने के बाद भीषण आग लग गई। आग सातवीं मंजिल पर लगी और जल्द ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। सबसे राहत की बात यह रही कि इमारत में तीसरी मंजिल तक ही लोग रहते हैं और आग लगने के तुरंत बाद यहां रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

A massive fire broke out in a multi-storey residential building in Mumbai, fire brigade reached the spot

Mumbai Fire News : शॉर्ट सर्किट से लगी आग

image 317


जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट लगने से लगी और जल्द ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि इमारत भंयकर आग की लपटों में घिरी हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

https://youtu.be/kgxZ03-bQgs?si=tP3_Vzja7xiNobFw

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें