Mumbai News : मुंबई में बड़ा हादसा : होर्डिंग गिरने से अब तक 14 की मौत , 74 घायल , मृतकों के परिजनों को मिलेंगे इतने रूपये

Mumbai News : मुंबई में बड़ा हादसा : होर्डिंग गिरने से अब तक 14 की मौत , 74 घायल , मृतकों के परिजनों को मिलेंगे इतने रूपये
Facebook
X
WhatsApp

Mumbai News : मुंबई में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी के बाद एक बड़ा होर्डिंग गिर गया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 से अधिक लोग घायल हो गए। बता दें कि लगभग 15 हजार वर्ग फीट से बड़े इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है, हालांकि अब अधिकारी कह रहे हैं कि इसे नगर निकाय की अनुमति के बिना लगाया गया था।

Mumbai News : उस समय सौ से अधिक लोग मौजूद

Mumbai dust storm

दरअसल, सोमवार की शाम को मुंबई में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई। आंधी की वजह से घाटकोपर की समता कॉलोनी के रेलवे पेट्रोल पंप पर एक विशाल होर्डिंग आकर गिर गया, जिसके नीचे बड़ी संख्या में लोग दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर तत्काल पुलिस और मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

image 213

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिस समय ये हादसा हुआ, तब पेट्रोल पंप के पास 100 से अधिक लोग मौजूद थे। होर्डिंग के गिरने के बाद वहां चीख पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ की मदद से राहत और बचाओ का काम शरू किया गया, जो रात भर लगातार चलता रहा। तड़के 3 बजे तक होर्डिंग के अंदर दबे कुल 86 लोगों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। इस दौरान 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 74 लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा 31 लोगों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Mumbai News : बीएमसी बोला-बिना परमिशन लगाया गया होर्डिंग

image 214

इस घटना के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बयान जारी कर कहा कि बिलबोर्ड का निर्माण उनकी अनुमति के बिना किया गया था। बीएमसी के मुताबिक, उस जगह पर चार होर्डिंग थे और उन सभी को पुलिस आयुक्त (रेलवे मुंबई) के लिए एसीपी (प्रशासन) द्वारा अनुमोदित किया गया था। होर्डिंग्स लगाने से पहले एजेंसी/रेलवे द्वारा बीएमसी की कोई अनुमति/एनओसी नहीं ली गई थी। बीएमसी ने होर्डिंग लगाने वाली एजेंसी को नोटिस जारी किया। अपने बयान में बीएमसी ने कहा कि वह अधिकतम 40×40 वर्ग फीट के आकार की होर्डिंग की अनुमति देती है। हालांकि, जो अवैध होर्डिंग गिरा, उसका साइज 120×120 वर्ग फीट था। यानी की ये होर्डिंग लगभग 15000 वर्गफीट का था।

Mumbai News : कंपनी पर एफआईआर दर्ज

वहीं पुलिस ने बिलबोर्ड का निर्माण करने वाली एजेंसी एम/एस ईगो मीडिया और उसके मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पंत नगर पुलिस स्टेशन में होर्डिंग के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 338, 337 आईपीसी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

image 215

Mumbai News : राष्ट्रपति ने जताया दुख

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।

Ujjain News

Mumbai News : होर्डिंग्स का होगा ऑडिटः सीएम शिंदे

वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घाटकोपर इलाके में आंधी-तूफान से हुई तबाही का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। घटना में जो लोग घायल हुए हैं, उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। मैंने संबंधित अधिकारियों को मुंबई में ऐसे सभी होर्डिंग्स का ऑडिट करने का निर्देश दिया है।

https://youtu.be/GP6M1ML9QY8?si=Lc-zj6UKmHJSuT5u

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें