Nasha Mukta Yuva Abhiyan: देश में बढ़ते नशे के खतरे को देखते हुए इस बुराई पर पीएम बड़ा वार करने जा रहे हैं। नशे के खिलाफ केंद्र सरकार आज सबसे बड़ा जन अभियान शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के जरिए सरकार एक करोड़ से अधिक युवाओं को नशा छोड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाएगी। अभियान का लक्ष्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे के खिलाफ जन आंदोलन का नेतृत्व सौंपना भी है।
Nasha Mukta Yuva Abhiyan: 10 हजार जगहों पर एक साथ गूंजेगा नशा मुक्त भारत का संकल्प
अभियान की शुरुआत के साथ ही देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें 1 करोड़ से ज्यादा युवा नशा मुक्त भारत का संकल्प लेंगे। (Nasha Mukta Yuva Abhiyan) सरकार इसे ‘जन भागीदारी आंदोलन’ का स्वरूप दे रही है, जिसमें MY Bharat के युवा स्वयंसेवक गांव-गांव और शहर-शहर अभियान की कमान संभालेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दौरान युवाओं से आह्वान करेंगे कि वे केवल खुद नशे से दूर न रहें, बल्कि अपने क्षेत्र में नशा विरोधी ब्रांड एंबेसडर बनकर दूसरों को भी इस मुहिम से जोड़ें।
हर रविवार चलेगा देशव्यापी अभियान
सरकार ने इस अभियान को एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला राष्ट्रीय जन आंदोलन बनाने की तैयारी की है। (Nasha Mukta Yuva Abhiyan) इसके तहत हर रविवार पूरे देश में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शामिल होंगे:
खेल प्रतियोगिताएं
वॉकाथॉन
योग और ध्यान सत्र
नुक्कड़ नाटक
सांस्कृतिक कार्यक्रम
जागरूकता रैलियां
चित्रकला और कला प्रतियोगिताएं
सामुदायिक संवाद और जनसहभागिता कार्यक्रम
सरकार का मानना है कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित किया जाएगा। (Nasha Mukta Yuva Abhiyan) इससे युवाओं और सामाजिक संगठनों को इस अभियान से लंबे समय तक जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
‘नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत’
सरकार का कहना है कि “नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।” इसी सोच के साथ इस अभियान को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ा गया है। सरकार की कोशिश है कि युवा न सिर्फ नशे से दूर रहें, बल्कि अपने परिवार, समाज और देश को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।









