Neha Singh Rathore controversy: नेहा सिंह राठौर पति संग पहुँचीं हजरतगंज कोतवाली! SC की सख्ती से पुलिस के हाथ बंधे, गरमाया मामला, 19 जनवरी की सुनवाई

Facebook
X
WhatsApp

Neha Singh Rathore controversy: अक्सर विवादों में रहने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर आज सोमवार को पति हिमांशु के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली अपना बयान दर्ज कराने पहुंची। बता दे, यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप की गई। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा राखी है और मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को निर्धारित की है।

Neha Singh Rathore controversy: अभी बयान दर्ज नहीं हो पाया है

जानकारी के मुताबिक, नेहा सिंह राठौर का यह बयान सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अंतर्गत दर्ज किया गया। (Neha Singh Rathore controversy) पुलिस ने उनकी सुरक्षा और आदेशों का पालन करते हुए बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन अभी बयान दर्ज नहीं हो पाया है। हजरतगंज कोतवाली में दर्ज किए गए बयान में गायिका ने अपने पक्ष की जानकारी दी, जबकि जांच अधिकारी मामले की सभी कानूनी पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं।

Also Read –Maharana Pratap Death Anniversary 2026: घास की रोटियों से युद्धभूमि तक: महाराणा प्रताप की जयंती पर जाने रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ विवाद

यह विवाद नेहा सिंह राठौर द्वारा पेशकश की गई गीत ‘चौकीदरा कायर बा’ के कारण शुरू हुआ था। (Neha Singh Rathore controversy) यह गीत पहलगाम आतंकी हमले के बाद रिलीज़ हुआ था और इसके बोलों को लेकर वाराणसी और लखनऊ में कई FIR दर्ज की गई थीं। गीत के विरोध में कई लोग और सामाजिक संगठन आगे आए और इसे आपत्तिजनक बताया। इसके बाद मामला अदालत तक पहुँच गया और सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए गायिका की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी।

SC के तरह आगे बढ़ेगा मामला

पुलिस के अनुसार, अब बयान दर्ज करने के बाद आगे की जांच प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप ही आगे बढ़ाया जाएगा। (Neha Singh Rathore controversy) बयान में गायिका ने अपनी तरफ से मामले की सभी जानकारी पुलिस को दी। अधिकारियों का कहना है कि बयान दर्ज करना कानूनी प्रक्रिया का एक ज़रूरी हिस्सा है और इससे मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होगी।

Also Read –Love And War Release Date: क्या संजय लीला भंसाली की फिल्म Love And War की रिलीज डेट बदल गई है, जाने वायरल खबर की सच

इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना दिया है। कई समर्थक नेहा के समर्थन में आए हैं और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ा जा रहा है, जबकि विरोधियों ने इसे संवेदनशील मामले में असंवेदनशीलता बताया है।

गौरतलब है कि मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 19 जनवरी को होगी। तब यह साफ़ होगा कि पुलिस और न्यायालय आगे की कार्रवाई कैसे करेंगे। तब तक नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी रहेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें