Nikki Murder Case: निक्की मर्डर केस: फरार ससुर–जेठ गिरफ्तार, चारों आरोपी सलाखों के पीछे

Facebook
X
WhatsApp
image 188

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 25 अगस्त को पुलिस ने निक्की के ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों हत्याकांड के बाद से फरार थे. वहीं पति और सास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इन्हीं चारों का नाम FIR में दर्ज था.

पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना की मदद से 55 साल के आरोपी ससुर सतवीर को सिरसा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है. (Nikki Murder Case) वहीं, हत्याकांड के बाद ही फरार चल रहे 28 साल के निक्की के जेठ रोहित भाटी को सिरसा टोल चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है.

एक दिन पहले 24 अगस्त को पुलिस ने निक्की की सास दयावती को गिरफ्तार किया था. निक्की की सास को गुप्त सूचना के आधार पर जिम्स अस्पताल के पास से पकड़ा गया. वह पुलिस मुठभेड़ में घायल अपने बेटे विपिन को देखने जा रही थी. वहीं पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस ने दावा किया था कि निक्की के पति विपिन भाटी ने हिरासत से भागने की कोशिश की थी. (Nikki Murder Case) ऐसे में पुलिस को विपिन पर ‘गोली चलानी पड़ी’, जिससे पैर में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया.

यह भी पढ़ेंः Chandauli: चंदौली माटीकला टूल किट्स के लिए 25 अगस्त को होगा साक्षात्कार, 11 बजे गंगा रोड़ स्थित खादी ग्रामोद्योग कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी

बकौल पुलिस विपिन को सबूत के तौर पर थिनर की बोतल बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने एक पुलिस अधिकारी से पिस्तौल छीनने की कोशिश की. बार-बार चेतावनी के बावजूद, वह सिरसा चौराहे के पास हिरासत से भागने लगा. तभी यह घटना हुई. वहीं, सास की गिरफ्तारी पर निक्की के पिता ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है.

Nikki Murder Case: पूरा मामला क्या है?

घटना गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव की है. (Nikki Murder Case) आरोप है कि 21 अगस्त की रात निक्की को बुरी तरह पीटा गया और फिर उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई. पड़ोसियों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. फिर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ेंः Amit Shah: “हाउस अरेस्ट वाली बात झूठी”, धनखड़ के इस्तीफे पर अमित शाह का जवाब

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि निक्की और उनकी बड़ी बहन कंचन की शादी एक ही परिवार में हुई थी. (Nikki Murder Case) कंचन की शादी रोहित से जबकि निक्की की शादी विपिन से दिसंबर 2016 में हुई थी. शादी में स्कॉर्पियो SUV समेत काफी सामान दिया गया था. आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें