Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं से बर्बरता मामले में पकड़ा गया एक और आरोपी, अब तक पांच गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार (21 जुलाई) तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी. 19 जुलाई को सामने आए वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों का एक समूह बिना कपड़ों के परेड करवा रहा था. इस शर्मनाक घटना की देशभर में आलोचना हो रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई के तौर पर हुई है. (Manipur Violence) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी और दुख जताया है. पीएम ने घटना की निंदा करते हुए यह भी कहा कि इसने पूरे देश की बेइज्जती की है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए 4 आरोपी

इससे पहले गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक आरोपी को लेकर पुलिस ने कहा कि वह बी. फाइनोम गांव में हुई घटना में शामिल भीड़ का हिस्सा था और उसे वीडियो में पीड़ित महिलाओं में से एक को घसीटते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने इस आरोपी को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया था और उसकी पहचान हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है.

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की उठ रही मांग

इस बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की भी मांग उठने लगी है. असम में विपक्षी दल ने इस घटना और राज्य में जारी अशांति के लिए मणिपुर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. एजेपी अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने कहा, “घटना से पता चलता है कि राज्य में पूर्ण अराजकता है और तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है. खुफिया विफलता, अधिकारियों की मिलीभगत, राज्य और केंद्र सरकारों की निष्क्रियता न केवल मणिपुर के लोगों के लिए बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए दर्दनाक है.” उन्होंने यह भी कहा कि हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मणिपुर सरकार को उचित निर्देश जारी करने का आग्रह करते हैं.

https://youtu.be/h7ZAn2x3Mw8

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53152

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें