op rajbhar: NDA में शामिल हुए, क्या अब योगी कैबिनेट में भी सुभासपा को मिलेगी जगह? ओपी राजभर ने दिया ये जवाब

Facebook
X
WhatsApp

op rajbhar: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने भविष्य में किसी मंत्री पद की संभावना से लगभग इनकार किया है. राजभर ने संकेत दिए हैं कि वह फिलहाल यूपी सरकार की कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे.
एक बयान में ओपी राजभर ने कहा- मेरे लिए मंत्री पद महत्वपूर्ण नहीं है. यूपी में अब कोई लड़ाई नहीं है. राजभर के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि सुभासपा से फिलहाल योगी कैबिनेट में कोई शामिल नहीं हो रहा है.

हमारी पार्टी यूपी में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी- राजभर

राजभर ने कहा कि अमित शाह ने दिल्ली बुलाया था. मैं और अरविंद राजभर उनसे मिलने गये थे. (op rajbhar) 14 जुलाई को मुलाक़ात हुई. कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. कल दो बजे ही मुझे एलान करना था. अमित शाह के ट्वीट को जब मैंने पढ़ा तो महसूस किया कि हमारी पार्टी यूपी में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझे एनडीए में शरीक किया.

दीगर है कि सुभासपा के एनडीए में शामिल होने का एलान राजभर के राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद यह घोषणा की गई. शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जुड़ने का निर्णय लिया है. मैं राजग परिवार में उनका स्वागत करता हूं.’

सपा के साथ लड़ा था विधानसभा चुनाव

गृह मंत्री ने कहा कि राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में राजग मजबूत होगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठबंधन द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा.

राजभर ने उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में लड़ा था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के बाद वह सपा से अलग हो गए थे. उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था.
राजभर की पार्टी ने वर्ष 2017 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था. सरकार बनने पर राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने गठबंधन से नाता तोड़ लिया था.

https://youtu.be/F7OIjblTSO8

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/politics-news-omprakash-rajbhars-party-now-joins-nda-with-sps-old-partner/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें