Seema Haider Pakistan: सीमा और सचिन की तबियत बिगड़ी, परिवार ने बताया बात भी नहीं कर पा रही, क्या हो गई अनहोनी?

Facebook
X
WhatsApp

Seema Haider Pakistan: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की तबियत बिगड़ गई है. सीमा के प्रेमी सचिन के पिता ने बताया कि सीमा और सचिन की तबियत बहुत खराब है. सीमा बात भी नहीं कर पा रही है. सीमा के घर से गांव के ही एक डॉक्टर को निकलते देखा गया है.

सचिन के पिता सचिन नेत्रपाल ने बताया कि सीमा को रात से ही बहुत कमजोरी महसूस हो रही है. (Seema Haider Pakistan) वो बात भी नहीं कर पा रही है. वहीं, घर से निकले डॉक्टर ने भी इस बात की पुष्टि की कि वे सीमा को ड्रिप लगाकर आए हैं.

एटीएस से पूछताछ को लेकर सचिन के पिता ने बताया कि हमसे पूछा किया कि क्या मैं सीमा को बहू बनाकर खुश हूं? मैंने उन्हें बताया कि मैं और मेरा पूरा गांव सीमा को बहू बनाकर खुश है. एटीएस ने हमसे सारी जांच कर ली है. हमारी याचिका लग चुकी है.

पबजी पर सचिन से मिली थी सीमा

पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा एक दूसरे से पबजी गेम खेलते-खेलते मिले थे. दोनों की बाचतीत शुरू हुई और प्यार में बदल गई. सचिन के साथ रहने के लिए सीमा पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते नोएडा पहुंच गई. वो अपने साथ चारों बच्चों को भी ले आई. पाकिस्तानी महिला के बिना वीजा के भारत में घुसने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं.

एटीएस ने की थी सीमा से पूछताछ

यूपी एटीएस ने हाल ही में सीमा हैदर और सचिन के साथ ही सचिन के परिवार वालों को अज्ञात स्थान पर ले जाकर घंटों पूछताछ की थी. सीमा हैदर ने इस पूछताछ के बारे में बात की. सीमा ने बताया कि एटीएस ने उससे पाकिस्तान में उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज के बारे में जानकारी मांगी.

दो कार्ड में अलग-अलग उम्र के सवाल पर सीमा हैदर ने एबीपी न्यूज को बताया कि उसकी उम्र पिता ने कम लिखवाई थी. पासपोर्ट में उसकी उम्र 22 साल है, जबकि उसकी असल उम्र 27 साल है.

https://youtu.be/jqcJ8R3L-1k

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/rajasthan-news-who-is-rajendra-gudha-who-surrounded-his-own-government-on-womens-safety/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें