Pankaj Udhas Death : मनोरंजन जगत से बड़ी खबर सामने आई। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी बेटी नायाब उधास ने गायक के निधन की खबर साझा की। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा.
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन. #india24x7livetv #NewsUpdate #PankajUdhas pic.twitter.com/atwGkvmwU5
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 26, 2024
Pankaj Udhas Death : नहीं रहे पंकज उधास
पंकज उधास के पीआर ने बताया कि सिंगर का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. लंबे समय से वो बीमार थे. बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है. पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है. हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है.

Pankaj Udhas Death : शंकर महादेवन ने जताया दुख
पंकज उधास के निधन से सेलेब्स दुखी हैं. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन सदमे में हैं. उनके मुताबिक, पंकज का जाना म्यूजित जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है. जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती.

Pankaj Udhas Death : बचपन से शुरू हुआ था म्यूजिकल करियर

पंकज के म्यूजिकल करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र से हो गई थी. उनके घर में संगीत का माहौल था. इसी को देखते हुए वो भी संगीत की दुनिया में आए और हमेशा से लिए उसके होकर रह गए थे.









