Parliament Winter Session 2023: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने खुद के और विपक्षी पार्टीयों के साथी सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार की आलोचना की है। चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के आसुरी शक्ति सवार हो गई है इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं।
चौधरी ने पीएम मोदी से बातचीत में कहा कि मोदी जी का अहंकार लोग देख रहे हैं, लोगों ने देखा है कि कल संसद में क्या हुआ है। (Parliament Winter Session 2023) बंगाल में भी हमलोग लड़ाई लड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में इंडिया में अलायंस में क्या होगा यह हाईकमान तय करेगा।
चौधरी ने कहा कि सरकार संसद को चर्चा के लिए नहीं बल्कि अपनी मनमानी के लिए इस्तेमाल कर रही है। (Parliament Winter Session 2023) उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।
चौधरी के बयान के बाद विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रही है।

Parliament Winter Session 2023: संसद के दोनों सदनों में निलंबित किए गये 92 सांसद
संसद में सोमवार को कुल 78 सांसदों को अनुचित व्यवहार और पीठ के निर्देशों की अवहेलना के लिए निलंबित कर दिया गया। राज्यसभा में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 95 सांसद हैं जिनमें से 45 को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। गठबंधन के एक अन्य सांसद और आप नेता संजय सिंह दिल्ली आबकारी नीति मामले में सलाखों के पीछे हैं और पहले से ही निलंबित हैं।
वहीं, दूसरी ओर लोकसभा में विपक्षी गठबंधन के कुल 133 सांसद हैं, जिनमें से 46 यानी की लगभग एक-तिहाई निलंबित हैं। लोकसभा के कुल 46 निलंबित सांसदों में से सोमवार को 33 सांसदों को निलंबित किया गया जबकि 13 को पूर्व में निलंबित किया गया था।
आगे क्या होगा?
चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में इंडिया में अलायंस में क्या होगा यह हाईकमान तय करेगा। हालांकि, चौधरी के बयान से संकेत मिलता है कि विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हो सकता है।















Comments 2