Pilibhit News: पूरनपुर में गौवंश वध का खुलासा: हिंदू संगठनों ने तस्कर को पकड़ा, पुलिस लापरवाही में दो कर्मी निलंबित

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -हरिओम वर्मा

Pilibhit News: पीलीभीत पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गौतस्करी की एक गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि गौतस्करों ने छूट्टा घूम रहे एक गौवंश का वध कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके से गौवंश के अवशेष और गौवंशीय पशुओं का मांस भी बरामद किया। (Pilibhit News) कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तस्कर काफी समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था। गुस्साए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने तस्कर को बंधक बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

Also Read –Love And War Release Date: क्या संजय लीला भंसाली की फिल्म Love And War की रिलीज डेट बदल गई है, जाने वायरल खबर की सच

हालांकि, पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी के बावजूद तस्कर ने मौका पाकर चकमा दिया और बंधनमुक्त होते ही फरार हो गया। (Pilibhit News) तस्कर के फरार होने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

“रघुनाथपुर गांव में गौवध की सूचना प्राप्त हुई थी। (Pilibhit News) मौके से गौवंशीय मांस बरामद किया गया है। एक आरोपी को पकड़ा गया था, जो लापरवाही के चलते फरार हो गया। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।”

Also Read –Nitin Nabin Nomination Update: BJP में नए युग की शुरुवात! ‘नितिन नवीन’ ने भरा नामांकन, अमित शाह-राजनाथ बने प्रस्तावक, कल होगी ताजपोशी

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें