PM Modi: शपथ लेते ही एक्शन मोड में मोदी, साइन की ये अहम फाइल; सबसे पहले किसानों को दे दिया तोहफा

ब्लॉक स्थित प्रधानPM Modi: शपथ लेते ही एक्शन मोड में मोदी, साइन की ये अहम फाइल; सबसे पहले किसानों को दे दिया तोहफा
Facebook
X
WhatsApp
image 58

पीएम पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी ने आज सबसे पहले एक अहम फाइल पर साइन किए।दरअसल, मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे

किसानों का हित ही हमारा फोकसः मोदी

image 59

कार्यभार संभालने के बाद मोदी ने किसान निधि से जुड़ी फाइल पर साइन किए और उन्होंने अपनी सरकार की किसानों के लिए प्रतिबद्धता को जताया। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस किसान कल्याण पर है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

किसानों से जुड़े और नए एलान संभव

image 60

मोदी सरकार आने वाले समय में किसानों से जुड़े कई बड़े एलान कर सकती है। पीएम ने आज कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालते ही सबसे पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।

लगातार तीसरी बार पीएम बने मोदी, अब विभाग बंटवारे पर फोकस

image 61

बता दें कि मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली और आज सुबह ही साउथ मंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। सरकार गठन के बाद अब मोदी विभागों के बंटवारे पर फोकस कर रहे होंगे। आज ही मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होने की संभावना जताई जा रही है।

https://youtu.be/eG-_ztr4MSU?si=kcu7CMP4aBhgKJj8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें