PM Modi : PM मोदी ने पटना के गुरुद्वारा में पटना साहिब में रोटियां बनाईं, प्रसाद चखा ,लंगर परोसते आए नजर

PM Modi : PM मोदी ने पटना के गुरुद्वारा में पटना साहिब में रोटियां बनाईं, प्रसाद चखा ,लंगर परोसते आए नजर
Facebook
X
WhatsApp

PM Modi : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियां आगामी चरणों के चुनाव की तैयारी में लग गई हैं। बीते दिन यानी रविवार को देर शाम बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री मोदी ने मेगा रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सीएम नीतीश कुमार और पटनासाहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। आज बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा दिन है। आज पीएम सबसे पहले पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका, अरदास की और लंगर भी खाया। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारे में लंगर सेवा भी दी। पंगत में बैठे लोगों को खाना खिलाया। रोटियां बनाईं। इस दौरान पीएम सिखों वाले वेश-भूषा में दिखे। माथे पर पगड़ी लपेटे प्रधानमंत्री एकदम सिख लग रहे थे।

PM Modi : लोगों में काफी उत्साह

Bihar: रोटियां बनाईं, प्रसाद चखा, लंगर में सेवा दी, पटना गुरुद्वारे में सिख वेश-भूषा में दिखे PM मोदी

पीएम मोदी तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में करीब 20 मिनट तक रुके। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी के साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद थे। यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी को देखने के लिए आम लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।

Served roti fed langar paid obeisance at Patna Sahib PM Modi became a  servant in Gurudwara - रोटी बेली, लंगर खिलाया, पटना साहिब में मत्था टेका;  गुरुद्वारे में सेवादार बने PM मोदी,

PM Modi : गुरुद्वारा पहुंचे पीएम

image 188

पीएम मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, आज यानी सोमवार सुबह सिखों के दूसरे बड़े तख्त और श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे। प्रबंधक कमेटी ने पहले से ही पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर विशेष तैयारी की थी। यहां गुरुघर की मर्यादा के अनुसार, पहले पीएम मोदी का स्वागत किया गया।

https://youtu.be/MAz4pSFHvQo?si=lUTJ-PL7eEL5hcWH

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें