PM Modi : PM मोदी ने रंगनाथस्वामी मंदिर में की पूजा, जानिए रंगनाथस्वामी मंदिर को लेकर क्या है मान्यता ?

PM Modi : PM मोदी ने रंगनाथस्वामी मंदिर में की पूजा, जानिए रंगनाथस्वामी मंदिर को लेकर क्या है मान्यता ?
Facebook
X
WhatsApp

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर में भगवान विष्णु का लेटा हुआ रूप विराजमान है। मोदी इस मंदिर का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।

PM Modi : जानिए रंगनाथस्वामी मंदिर को लेकर क्या है मान्यता ?

प्रधानमंत्री ने मंदिर में प्रवेश करने से पहले अंदल नाम के हाथी को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में श्री रामायण परायण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस आयोजन में 8 अलग-अलग पारंपरिक मंडलियों ने राम की अयोध्या वापसी के प्रसंग का वर्णन किया।श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने श्री रामायण परायण कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन में 8 अलग – अलग पारंपरिक मंडलियों ने राम की अयोध्या वापसी के प्रसंग का वर्णन किया। इन मंडलियों की तरफ से मैथिली, गुजराती, बंगाली, गुरूमुखी, कश्मीरी, संस्कृत, अवधी और असमिया भाषा में पाठ किया गया।

PM Modi in Tamil Nadu

रंगनाथस्वामी मंदिर को लेकर मान्यता है कि यह मंदिर भगवान विष्णु के 108 दिव्य धामों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण विजयनगर साम्राज्य ने 1336-1565 के दौरान करवाया था। मंदिर की वास्तुकला बेहद सुंदर और भव्य है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की प्रतिमा लेटे हुए स्वरूप में विराजमान है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले किया गया है। मोदी ने इस मौके पर कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के लोगों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

image 502

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रामेश्वरम के लिए रवाना हो गए। रामेश्वरम सनातन धर्म का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में भगवान शिव का एक रूप श्री रामनाथस्वामी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना और पूजा श्री राम और माता सीता ने की थी।

PM Modi : रंगनाथस्वामी मंदिर को लेकर क्या है मान्यता

तिरुचिरापल्ली जिसे त्रिची भी कहा जाता है, के श्रीरंगम में बने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर की गिनती देश के सबसे पुराने मंदिरों में होती है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण विजयनगर साम्राज्य ने 1336-1565 के दौरान करवाया था। यहां पूजे जाने वाले मुख्य देवता रंगनाथ स्वामी हैं, जो भगवान विष्णु का लेटा हुआ रूप है। तमिल कवि कंबन ने यहां पहली बार कम्ब रामायणम को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया था।

image 503

PM Modi : रामेश्वरम के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

PM मोदी करेंगे तमिलनाडु में प्राचीन मंदिरों के दर्शन, श्री रंगनाथस्वामी धाम  में सुनेंगे कम्ब रामायण की कथाएं - Bharat Express Hindi


सनातन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में शामिल रामेश्वरम का दौरा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही करेंगे। जानकारी के मुताबिक, त्रिची से रामेश्वरम के लिए पीएम मोदी रवाना हो चुके हैं। यहां वह श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा – अर्चना करेंगे। इसके बाद वे भजन संध्या में भी शामिल होंगे। इस मंदिर में पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रामनाथस्वामी हैं, जो भगवान शिव का एक रूप है। मान्याता है कि इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना और पूजा श्री राम और माता सीता ने की थी।

https://youtu.be/U_RfJf7NCyw?si=3gxsMkjqWi6dNvP5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें