Lakhimpur Kheri: थाना समाधान दिवस : डीएम ने फरियादें सुनकर समस्या निस्तारण को भेजी पुलिस व राजस्व टीमें

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस, प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी गणेश प्रसाद साहा के संग थाना खमरिया, थाना ईसानगर में आयोजित थाना समाधान दिवस पहुंचे, जहां दोनो अफसरों ने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी।

समाधान दिवस थाना खमरिया में डीएम ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित कराए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नही होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम, तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें। उन्होनें शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित शिकायतों के बाबत स्वयं दूरभाष पर शिकायतकर्ताओ से बात कर उनका सत्यापन कर जानकारी ली कि वह शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से सहमत है।

इसके बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने थाना ईसानगर पहुंचे, जहां पर मौजूद फरियादियों की समस्याओं को मौके पर सुना तथा सम्बन्धित का यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर कराएं। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि गांवों, कस्बों में उत्पन्न विवादों का निस् रक्षणतारण थानों में ही विभिन्न विभागों के अफसरों व कर्मियों की मौजूदगी में हो जाए। इसलिए माह के दूसरे व चौथे शनिवार को हर थाने पर समाधान दिवस का आयोजन होता है।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/Xc6cc-7cJ7o?si=KcabJZtDCVYEeUXr

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/delhi-news-big-decision-of-delhi-government-ban-on-sale-and-burning-of-firecrackers-will-continue-this-year-also/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें