Politics News: कांग्रेस की UP जोड़ो यात्रा का काशी में आगाज! अजय राय ने किया पदयात्रा

Politics News: कांग्रेस की UP जोड़ो यात्रा का काशी में आगाज! अजय राय ने किया पदयात्रा
Facebook
X
WhatsApp

Politics News: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उत्तर प्रदेश (Politics News) में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने UP जोड़ो यात्रा का आगाज कर दिया है। अजय राय ने इस यात्रा का आगाज वाराणसी में एक बड़ी पदयात्रा के साथ किया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ शामिल हुए।

पदयात्रा अजय राय के घर से शुरू होकर काल भैरव मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और फिर गोदौलिया चौराहे से होते हुए उनके घर तक पहुंची। अजय राय ने बताया कि वे 20 दिसंबर से सहारनपुर से UP जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा में वे 11 जिलों से गुजरते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान वे 650 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय करेंगे।

up jodo yatra 1 8638144 m

Politics News: अजय राय वाराणसी में पदयात्रा करते हुए

up jodo yatra 2 8638144 m

अजय राय ने कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए है। वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में कई राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारी और नेता भी शामिल होंगे। इस पदयात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वे इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

https://youtu.be/ZmdZ6PeRRCQ?si=OURrcWTOtAggFMzO

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें